Assembly Election Results 2026: रायबरेली में BJP का जश्न, रुझानों में ‘कमल’ खिलते ही अटल भवन पर उड़ा केसरिया गुलाल, गूंजे जीत के नारे
Raebareli News: पाँच राज्यों के रण में जैसे-जैसे 'कमल' की पंखुड़ियां खिलनी शुरू हुईं, रायबरेली के भाजपा जिला कार्यालय 'अटल भवन' का नजारा ही बदल गया.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli BJP Celebration: पाँच राज्यों के रण में जैसे-जैसे 'कमल' की पंखुड़ियां खिलनी शुरू हुईं, रायबरेली के भाजपा जिला कार्यालय 'अटल भवन' का नजारा ही बदल गया. सुबह 8 बजे जब ईवीएम खुली, तब धड़कनें तेज थीं, लेकिन दोपहर 2 बजते-बजते अटल भवन जीत के नारों से गूँज उठा. कार्यकर्ताओं का उत्साह ऐसा था कि मानों चुनावी जीत का सर्टिफिकेट रायबरेली से ही जारी हो रहा हो.