Mathura Power Crisis: बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, फरह उपकेंद्र का घेराव; 8 दिन में नया ट्रांसफार्मर लगाने का वादा
Mathura News: फरह विकास खंड के गांव रैपुरा जाट में लगातार बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को फरह विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Farah Villagers Protes: फरह विकास खंड के गांव रैपुरा जाट में लगातार बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को फरह विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए करने और जर्जर केबल बदलने की मांग की।