ममता बनर्जी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दी थी यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को 'धमकी', अब TMC नेता को लेकर आई ये खबर
बंगाल चुनाव नतीजों के बाद फाल्टा में टीएमसी नेता जहांगीर खान के कार्यालय में तोड़फोड़ हुई. IPS अजय पाल शर्मा की चेतावनी और जहांगीर खान की धमकी के बाद से यह सीट चर्चा में थी.
ADVERTISEMENT

TMC Leader Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma
IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की लहर के बीच फाल्टा सीट पर जबरदस्त तनाव देखा जा रहा है. यहां स्थानीय लोगों ने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के पार्टी कार्यालय पर हमला बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की. फाल्टा वही सीट है जहां चुनाव आयोग ने यूपी कैडर के IPS अजय पाल शर्मा को पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा था.