लेटेस्ट न्यूज़

पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद अखिलेश यादव को ललकार कर भाजपा ने गलत कर दिया क्या?

Akhilesh Yadav Reaction: बंगाल में भाजपा की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी और पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. शुभेंदु ने 2027 में सपा के खात्मे की बात कही तो अखिलेश ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग कर जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav Reaction: पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से शिकस्त देने के बाद 'जायंट किलर' बनकर उभरे शुभेंदु अधिकारी ने अब अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी है. जीत का सर्टिफिकेट हाथ में लेते ही शुभेंदु ने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के बाद अब अगला नंबर अखिलेश यादव का है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला सम्मान के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरते हुए उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है जिससे यूपी की राजनीति में 2027 के चुनावों को लेकर पारा चढ़ गया है.