Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर में 4 बच्चों और उनकी मां को मारने वाले आमिर को एनकाउंटर के बाद जनाजा तक नसीब नहीं हुआ!
Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर में 4 बच्चों और महिला की हत्या करने वाले आरोपी आमिर का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। परिजनों और इमामों ने जनाजे की नमाज़ पढ़ने और शव लेने से इनकार कर दिया।
ADVERTISEMENT
Ambedkar Nagar Crime News: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में अम्बेडकर नगर के एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या कर दी गई. इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी आमिर, पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है. लेकिन उसके अपराध की गंभीरता ऐसी थी कि मरने के बाद उसे दो गज जमीन और अपनों का कंधा तक नसीब नहीं हुआ.