लेटेस्ट न्यूज़

रेप के बाद कराया गर्भपात... यूपी पुलिस के सिपाही प्रशांत राय ने बर्बाद की महिला की जिंदगी! ये कैबिनेट मंत्री का भी है गनर

Varanasi Crime News: वाराणसी में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा में तैनात सिपाही प्रशांत राय को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है.

ADVERTISEMENT

Prashant Rai
Prashant Rai
social share
Google CTA

Varanasi Crime News: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय का नाम सुर्खियों में है. यूपी पुलिस के सिपाही प्रशांत राय को वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रशांत राय पर 29 साल की एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.