लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में बहन की शादी से पहले ही 25 साल के शिक्षक मनीष शर्मा ने ये क्या कर दिया... हर कोई सन्न रह गया

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दुखद खबर आई है, जहां 25 साल के युवा शिक्षक मनीष शर्मा ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जान दे दी.

ADVERTISEMENT

Ballia News (Representational Photo)
Ballia News (Representational Photo)
social share
google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दुखद खबर आई है, जहां 25 साल के युवा शिक्षक मनीष शर्मा ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जान दे दी. चर्चा है कि मनीष अपनी बहन की शादी के लिए पैसों का इंतजाम नहीं कर पा रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था. यह घटना उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा रोड कस्बे की है. बता दें बिथुआ मोड़ के रहने वाले मनीष शर्मा एक स्थानीय कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे. जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को उन्होंने उसी कोचिंग परिसर के भीतर लोहे के एंगल से लटककर आत्महत्या कर ली.