UP Weather Update: यूपी में 6 मई को होगी ताबड़तोड़ बारिश... मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: मौसम विभाग ने 6 मई के लिए यूपी के बांदा, गोरखपुर, आगरा और प्रयागराज सहित कई जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मौसम विभाग ने 6 मई के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में झोंकेदार हवाओं और वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है.