लेटेस्ट न्यूज़

मस्जिद के दानपात्र से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 2680 रुपये बरामद

Saharanpur News: सहारनपुर की नकुड़ थाना पुलिस ने जामा मस्जिद के दानपात्र से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी भी बरामद हुई है.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
google news

Saharanpur News: सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मस्जिद के दानपात्र से चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 2680 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को मोहम्मद अली खान पुत्र सरफराज खान निवासी मोहल्ला अफगानान, कस्बा नकुड़ ने थाना नकुड़ में तहरीर देकर बताया था कि जामा मस्जिद के दानपात्र से अज्ञात चोर द्वारा करीब 10 से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए गए हैं. इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.