Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: झपकी लगते ही ट्रक में घुसी कार, 3 लोग घायल
Mathura Road Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर नींद की झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में प्रयागराज के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Road Accident: मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसा हो गया. आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी बताया जा रहा है.