रात में सोने गया और सुबह बिस्तर से गायब मिला IIT स्टूडेंट गोविंद, फिर पुराने कुएं में इस हाल में मिली उसकी जली हुई बॉडी
Shamli Crime News: शामली के लक्ष्मीपुरा में शिक्षक के बेटे गोविंद की हत्या का मामला सामने आया है. रात को सोने गया छात्र लापता हुआ और सुबह कुएं से उसकी जली हुई लाश मिली. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Shamli Crime News
Shamli Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां लक्ष्मीपुरा गांव में एक 18 साल के आईटीआई स्टूडेंट गोविंद की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया. वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया था. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में गुस्सा है और पुलिस की कई टीमें कातिलों की तलाश में जुटी हैं.