आंख में डाला मिर्च पाउडर और... संतकबीरनगर में 35 साल के पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बुरी तरह हत्या, इन लोगों ने मारा
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में चुनावी रंजिश के चलते पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या. आंखों में मिर्च डालकर कुल्हाड़ी से किया वार. परिजनों ने किया बाईपास जाम.
ADVERTISEMENT

UP Crime News
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से चुनावी रंजिश में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सदर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान (गोसाईंपुर) गांव में चुनावी रंजिश को लेकर 35 वर्षीय पहलवान ब्रह्मानंद यादव पर उनके ही पाटीदारों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने पहले पहलवान की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, फिर उन्हें बाइक से गिराकर कुल्हाड़ी, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया. गंभीर हालत में इलाज के दौरान ब्रह्मानंद की मौत हो गई.
