लेटेस्ट न्यूज़

70 साल की उम्र में चौथी शादी करने वाले सपा नेता हाजी खलील की सामने आई 'दूसरी पत्नी' नाजरीन ने खोल दी पोल, दिखाने लगी ये चीज

Haji Khalil Ghaziabad: सपा नेता हाजी खलील की चौथी शादी के बाद विवाद गहरा गया है. दूसरी पत्नी नाजरीन ने निकाह से इनकार करने पर कागजात दिखाए और संपत्ति विवाद में जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ADVERTISEMENT

Haji Khalil and Nazreen
Haji Khalil and Nazreen
social share
Google CTA

Haji Khalil Ghaziabad: गाजियाबाद के पूर्व पार्षद और सपा नेता हाजी खलील इन दिनों सुर्खियों में हैं. नाजरीन उर्फ नाजों नाम की एक महिला ने 70 साल के हाजी खलील पर 20 साल की लड़की संग निकाह करने का आरोप लगाया है. लेकिन हाजी खलील ने दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली नाजरीन से निकाह की बात को ही सिरे से खारिज कर दिया है. ऐसे में अब नाजरीन अपने निकाह से संबंधित कागजात सामने लेकर आ गई है. साथ ही उसने घर के बैनामे के दस्तावेज भी दिखाए जिनमें हाजी खलील ने खुद उन्हें अपनी पत्नी बताया है.