गौशालाओं में सख्ती: 15 मई के बाद लखनऊ से औचक निरीक्षण, पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था लागू
Bareilly News: बरेली की गौशालाओं में व्यवस्था सुधारने और पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने नई निगरानी प्रणाली लागू की है. अब नोडल अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे और प्रतिदिन की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News: बरेली जिले में संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने सख्त कदम उठाए हैं. संयुक्त निदेशक पशुपालन अरुण कुमार के निर्देश के बाद अब गौशालाओं की निगरानी के लिए नई प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे जमीनी स्तर पर सुधार लाने की कोशिश की जा रही है.