UP Weather Update: यूपी में 7 मई को होगी धुआंधार बारिश... मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: मौसम विभाग ने 7 मई को यूपी के देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा समेत कई जिलों में 50 KM की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Alert: यूपी में 7 मई को आंधी-तूफान का तांडव! 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट लखनऊ: मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 7 मई के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई बेल्ट के कई जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है. विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के वायुमंडल में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे अचानक मौसम बिगड़ने की संभावना है.