कौन हैं अखिलेश यादव पूड़ी खिलाने वाली अंजली? कहा- 100 नौकरी कुर्बान!
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav Bhandara Video: लखनऊ की अंजलि ने अखिलेश यादव को पूरी खिलाई और उनके पिता के ट्रांसफर का आरोप लगाया है. वे समाजवादी पार्टी में शामिल होने की इच्छा रखती हैं. प्रशासन ने कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन बताया है. यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है.
Akhilesh Yadav Bhandara Video: 14 अप्रैल को लखनऊ के एक गुरुद्वारे से शुरू हुआ एक साधारण सा घटनाक्रम अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल चुका है. अंजली मैसी, जिन्होंने अखिलेश यादव को गाड़ी रोककर भंडारे की पूड़ी खिलाई थी, अब दावा कर रही हैं कि इस 'साहस' के बदले उनके पिता को सफाई कर्मचारी के पद पर डिमोट कर दिया गया है. जहां अंजलि इसे सत्ता पक्ष की 'धांधली' बता रही हैं. वहीं प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता का मामला करार दिया है.