प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से बदसलूकी पड़ी भारी, 10 साल से सक्रिय शातिर अपराधी प्रदीप सोनकर गिरफ्तार
Raebareli News: रायबरेली जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से बदसलूकी कर रहा 'टॉप-10' अपराधी प्रदीप सोनकर गिरफ्तार. चोरी और एनडीपीएस जैसे 8 संगीन मुकदमों में वांछित, 10 साल से सक्रिय शातिर अपराधी को पुलिस ने भेजा जेल.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News: जीआरपी पुलिस ने स्टेशन परिसर में यात्रियों के साथ बदसलूकी और हंगामा कर रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी पुलिस का 'टॉप-10' और 10 वर्षीय सक्रिय अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस जैसे करीब 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं.