लेटेस्ट न्यूज़

AIIMS Raebareli Surgery Success: एम्स रायबरेली का कमाल, 20 साल पुरानी पथरी के दर्द से मिली मुक्ति, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से बचाई गई किडनी

Raebareli News: एम्स रायबरेली की बड़ी जीत: 20 साल पुराने पथरी के दर्द से मरीज को मिली राहत; डॉ. अमित मिश्रा की टीम ने दुर्लभ लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर फेल होने की कगार पर खड़ी किडनियों को दिया नया जीवन. बेहतर तकनीक और सटीक निदान का कमाल.

ADVERTISEMENT

AIIMS raebareli news
AIIMS raebareli news
social share
google news

Raebareli News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली के यूरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है.विभाग के डॉक्टरों ने 20 वर्षों से किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे एक मरीज की जटिल और दुर्लभ लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है. लंबे समय से गलत निदान और बार-बार होने वाले संक्रमण के कारण मरीज की किडनियां जवाब देने की कगार पर थीं, जिसे एम्स के विशेषज्ञों ने समय रहते बचा लिया.