हरदोई में 52 साल के मोहम्मद सफीक ने फीमेल डॉग को भी नहीं छोड़ा, उसकी घिनौनी हरकत सुन हर कोई कांप गया
Hardoi Crime News: हरदोई के संडीला में 52 साल के मोहम्मद सफीक ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक बेजुबान फीमेल डॉग के साथ दरिंदगी की. मंदिर परिसर के पास हुई इस घिनौनी वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

Hardoi Crime News
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने वाला हर कोई सन्न है. संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक 52 साल के अधेड़ मोहम्मद सफीक पर शीतला मंदिर परिसर के अंदर एक बेजुबान फीमेल डॉग के साथ रेप करने का आरोप लगा है. इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में गुस्सा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सफीक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.