अमेठी तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन सख्त, सरकारी कार्यालयों के बाहर लगे चेतावनी पोस्टर
Amethi News: भ्रष्टाचार पर वार: अमेठी एसडीएम पंकज मिश्र ने तहसील परिसर में लगवाए रिश्वतखोरी विरोधी चेतावनी पोस्टर.रिश्वत मांगने वालों की शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर; शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन बनाने की अनूठी पहल.
ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News: अमेठी तहसील प्रशासन ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एसडीएम पंकज मिश्र के निर्देश पर तहसील परिसर समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बाहर चेतावनी संबंधी पोस्टर लगवाए गए हैं.इन पोस्टरों के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए स्पष्ट संदेश दिया गया है कि रिश्वत लेना और देना दोनों ही कानूनन अपराध हैं.