लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली: बांदा-बहराइच हाईवे पर भीषण रक्तपात: मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Accident News Raebareli: मातम में बदली खुशियाँ: रायबरेली के बांदा-बहराइच हाईवे पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक की मौत.टक्कर मारकर दूसरा बाइक सवार हुआ फरार, पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli Road Accident: खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया जब बांदा-बहराइच हाईवे पर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया.तिलेण्डा गांव के पास हुए इस खौफनाक हादसे में घायल युवक ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि दूसरा बाइक सवार मौका पाकर रफूचक्कर हो गया.