लेटेस्ट न्यूज़

सीतापुर बिसवां से पैन-ड्यू-डीएसआर कैप्सूल का लिया गया था नमूना, जांच में निकली गड़बड़ी, हिमाचल तक जुड़े कनेक्शन

Sitapur News:  सीतापुर के बिसवां में पैन-ड्यू-डीएसआर गैस कैप्सूल का नमूना जांच में नकली पाया गया है. आगरा प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की कंपनी द्वारा निर्मित इस दवा में पैंटोप्राजोल और डोम्पेरिडोन जैसे जरूरी तत्व गायब थे. विभाग अब मेडिकल स्टोर और निर्माता कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

ADVERTISEMENT

sitapur news
sitapur news
social share
google news

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर मे खाद्य पदार्थों की तरह ही अब दवाओं में भी मिलावट होने लगी है. गैस की दवा (पैन-ड्यू-डीएसआर) जांच में नकली पाई गई है. हिमाचल प्रदेश की कंपनी की बनाई गई इस दवा में एक भी तत्व नहीं मिला, जो कि गैस की दवा में जरूरी होते हैं. औषधि निरीक्षक ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है. विक्रेता को नोटिस जारी की गई है. इसी क्रम में कंपनी की भी जांच की जाएगी.