लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा एनकाउंटर में मारे गए दो बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र, फिर सामने आई इनकी पूरी क्राइम हिस्ट्री

Mathura Encounter News: मथुरा के सुरीर में पुलिस एनकाउंटर में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश धर्मवीर और राजेंद्र ढेर हो गए. बावरिया गैंग के ये अपराधी डकैती की कई वारदातों में शामिल थे. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.

ADVERTISEMENT

Mathura Encounter
Mathura Encounter
social share
google news

Mathura Encounter News: उत्तर प्रदेश का मथुरा जिला ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू पुलिस एनकांउटर में ढेर कर दिए गए. पुलिस लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश कर रही थी. लेकिन ये लगातार चकमा देने में कामयाब हो जा रहे थे. इस बीच मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी का सटीक इनपुट मिला था. इसके बाद स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर पूरे इलाके की घेराबंदी की. खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत मांट सीएचसी ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों बदमाशों ने दम तोड़ दिया.