लेटेस्ट न्यूज़

बंगाल में ममता बनर्जी की हार पर ओपी राजभर का वार, अखिलेश यादव के ज्योतिष प्रेम पर भी कसा तंज

ADVERTISEMENT

OP Rajbhar Attack on Mamata Banerjee: ओम प्रकाश राजभर ने ममता बनर्जी की हार और बंगाल के वित्तीय संकट पर निशाना साधा. उन्होंने अखिलेश यादव के हनुमान चालीसा पाठ और ज्योतिष की सलाह लेने पर भी कटाक्ष किया.

social share
google news

OP Rajbhar Attack on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों और वहां के बदलते सियासी समीकरणों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने ममता बनर्जी और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है. राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भ्रष्टाचार से लेकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' तक के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी.