SECL Recruitment: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 10वीं पास के लिए इन पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी
SECL Recruitment: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में 10वीं पास और डिप्लोमा धारकों के लिए माइनिंग सरदार व फोरमैन के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है. बिना इंटरव्यू, केवल लिखित परीक्षा से चयन और ₹47,330 तक की आकर्षक सैलरी पाने का यह बेहतरीन मौका है.
ADVERTISEMENT

SECL Recruitment
SECL Recruitment: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 1055 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन के पद शामिल है. इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अलग अलग पदों के लिए डिप्लोमा, माइनिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से जुड़ी योग्यता और जरूरी सर्टिफिकेट मांगे गए हैं. उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. बता दें कि इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 14 मई 2026 है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.