लेटेस्ट न्यूज़

तंत्र-मंत्र के जाल में करोड़ों की ठगी, 21 दिन तक कलश न खोलने की शर्त, गिरोह गिरफ्तार

Gonda News: तंत्र-मंत्र और विशेष पूजा के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ठगने वाले गिरोह का गोण्डा पुलिस ने खुलासा किया है. आरोपी पूजा के दौरान सांप दिखाकर परिवार को डराते थे और कलश से जेवर व पैसे लेकर फरार हो जाते थे.

ADVERTISEMENT

Gonda News
Gonda News
social share
google news

Gonda News: गोण्डा थाना कोतवाली नगर पुलिस ने तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी निर्वाचन पहचान पत्र, मोबाइल फोन, मोबाइल पार्ट्स और फर्जी नंबर प्लेट लगी हुंडई आई-10 कार बरामद की है.