Amethi News: सऊदी अरब में नौकरी का सुनहरा अवसर, अमेठी से सऊदी अरब भेजे जाएंगे युवा, 80 वैकेंसी जारी
Amethi Saudi Arabia News: विदेश में रोजगार की राह: अमेठी के युवाओं के लिए सऊदी अरब में नौकरी का सुनहरा मौका; फैब्रिकेशन सुपरवाइजर और नर्स सहित 80 पदों पर निकली भर्ती. जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी जानकारी, इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर कर सकते हैं निशुल्क आवेदन.
ADVERTISEMENT

Amethi overseas jobs
Amethi News: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का अच्छा मौका सामने आया है. जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि IPS Powerful People संस्था के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. इस भर्ती अभियान के तहत करीब 80 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.