कोलकाता में अखिलेश यादव ने की ममता बनर्जी से मुलाकात, चुनाव नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा- 'दबाव में कराया गया इलेक्शन'
Akhilesh Yadav Mamata Banerjee meeting: पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार के बाद अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की. उन्होंने चुनाव में धांधली और बीजेपी द्वारा दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav Mamata Banerjee meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचे. यहां उन्होंने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से मुलाकात कर न केवल उन्हें सांत्वना दी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए.