लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में चुपचाप चल रहा था करोड़ों का खेल, फिर खुला 146 करोड़ का ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग 

Kanpur Fake Firm Scam News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने करोड़ों रुपये के बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया है कि फर्जी कंपनियां बनाकर GST चोरी, हवाला और अवैध कैश ट्रांजेक्शन का बड़ा नेटवर्क चलाया जा रहा था.

ADVERTISEMENT

Kanpur News (Representational photo)
Kanpur News (Representational photo)
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने करोड़ों रुपये के बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया है कि फर्जी कंपनियां बनाकर GST चोरी, हवाला और अवैध कैश ट्रांजेक्शन का बड़ा नेटवर्क चलाया जा रहा था. पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में करीब 146 करोड़ रुपये का फर्जी कारोबार किया गया. इस नेटवर्क में कबाड़ कारोबार और बूचड़खाने से जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आई है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नकली दस्तावेजों के आधार पर कई फर्जी कंपनियां बनाई थीं. इन कंपनियों के नाम पर फर्जी GST रजिस्ट्रेशन कराए गए और फिर उन्हीं के जरिए करोड़ों रुपये के लेनदेन दिखाए गए. पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.