नतीजों से पहले TMC प्रवक्ता रिजु दत्ता ने दी थी यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को धमकी, अब पलट गए उनके सुर
Riju Dutta Apology: पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार के बाद प्रवक्ता रिजु दत्ता ने शुभेंदु अधिकारी से माफी मांगी. चुनाव के दौरान उन्होंने यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को भी खुलेआम धमकाया था.
ADVERTISEMENT

Riju Dutta and IPSAjay Pal Sharma
Riju Dutta Apology: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने न केवल राज्य की सत्ता बदली, बल्कि उन नेताओं के तेवर भी बदल दिए हैं जो चुनाव के दौरान बेहद आक्रामक नजर आ रहे थे. टीएमसी के फायरब्रांड प्रवक्ता रिजु दत्ता, जिन्होंने चुनाव के समय यूपी काडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को सीधी चेतावनी दी थी, अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं.