रायबरेली में 'रीलबाजी' का रूतबा: हाथ में तमंचा, आंखों में खौफ और बैकग्राउंड में दबंगई का शोर
Raebareli viral video : In Raebareli, a viral reel showing youths brandishing illegal firearms and dancing to flashy music has sparked panic and police action. The video, reportedly from Bachhrawan area, highlights the growing obsession with social media fame where likes and views are overpowering fear of law.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli viral video : यूपी के रायबरेली में रील बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर कुछ इस कदर बोल रहा है कि उन्हें अब कानून का खौफ भी नजर नहीं आ रहा. सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'व्यूज' की भूख ने शांत फिजाओं में बारूद की गंध घोल दी है. ताजा मामला बछरावां थाना क्षेत्र का है, जहां कानून की धज्जियां उड़ाते हुए आधा दर्जन युवकों का 'तमंचा डांस' सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.