राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की जीत! बाहुबली नेता के करीबी MLC अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश
Bhanvi Singh vs Akshay Pratap News: लखनऊ कोर्ट ने भानवी सिंह की अर्जी पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह समेत 4 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं. 5 करोड़ की फर्म हड़पने का है आरोप.
ADVERTISEMENT

UP News
यूपी के बाहुबली नेता और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह द्वारा दायर धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने इंस्पेक्टर हजरतगंज को आदेश दिया है कि इस मामले में अक्षय प्रताप सिंह, रोहित प्रताप सिंह, अनिल सिंह और रामदेव यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए.