सावधान! कहीं खूनी न निकल जाए इंस्टाग्राम की दोस्ती... प्रयागराज में मिला छात्रा का सड़ा-गला शव, ये मर्डर रौंगटे खड़े कर देगा
Prayagraj Crime News: प्रयागराज में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग छात्र ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी. शादी के दबाव और गहनों के लालच में दिया वारदात को अंजाम.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Crime News
Prayagraj Crime News: प्रयागराज के गंगानगर जोन में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक 'लव स्टोरी' का रूहानी नहीं, बल्कि रूह कंपा देने वाला अंत हुआ है. जिस प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, उसी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से प्रेमिका का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है.