लेटेस्ट न्यूज़

Meerut Molestation Case: सड़क पर अकेली जा रही थी लड़की, स्कूटी सवार युवक ने किया पीछा और की बदतमीजी... बाद में फिर ये हुआ

Meerut Molestation Case: मेरठ के रेलवे रोड इलाके में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले स्कूटी सवार बिलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रेलवे रोड इलाके से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है. यहां 24 अप्रैल की रात करीब 8:18 बजे एक नाबालिग लड़की सड़क पर अकेली जा रही थी, तभी एक स्कूटी सवार युवक ने उसका पीछा किया. युवक ने सुनसान मौका देखकर लड़की के करीब जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया.