कुडां में निखिल यादव को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया... जिन्होंने ये वारदात की उनके नाम सामने आए
Kunda Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के कुंडा में 18 साल के निखिल यादव को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल. अखिलेश यादव ने 'प्रभुत्ववादियों' पर निशाना साधते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल.
ADVERTISEMENT
Kunda Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके से एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने एक वीडियो का जिक्र करते हुए इसे 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पर 'प्रभुत्ववादियों' का हमला करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्चस्ववादी लोग नहीं चाहते कि कोई उनकी सच्चाई जगजाहिर करे, इसलिए पीड़ित के साथ ऐसा भयावह व्यवहार किया गया.