लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Suicide Case: अमेठी में युवक ने कमरे में लगाई फांसी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

Amethi Youth Suicide: अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में 24 वर्षीय रवि कुमार कोरी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए.आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News
social share
google news

Amethi Youth Suicide: जिले में आज सुबह एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है.