भारी सुरक्षा और प्रोटोकॉल के साथ आसाराम का काशी विश्वनाथ दर्शन चर्चा में आया, पूरा मामला जानिए
Asaram Varanasi Visit: वाराणसी में देर रात पुलिस के कड़े पहरे में आसाराम ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. व्हीलचेयर पर बैठकर पहुँचे आसाराम को लेकर मंदिर परिसर में मची हलचल. देखिए पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
वाराणसी (काशी) में देर रात उस समय हलचल बढ़ गई जब रेप के मामले में दोषी और फिलहाल जमानत पर बाहर आए आसाराम बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने पहुंचा. भारी सुरक्षा घेरे के बीच आसाराम का यह दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है. आसाराम अपने अनुयायियों और दर्जनों पुलिसकर्मियों की जबरदस्त सुरक्षा के बीच व्हीलचेयर पर बैठकर मंदिर पहुंचा. मंदिर के गेट नंबर 4 (VIP और प्रोटोकॉल एंट्री) के जरिए आसाराम अंदर आया.