LPG क्राइसिस पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा- कालाबाजारी कर रहे सरकार के लोग, हम तो लाइन दिखाएंगे
Akhilesh Yadav:LPG संकट पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना. बोले- सरकार के लोग कर रहे हैं गैस की कालाबाजारी. सपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में गैस के लिए लगी लंबी लाइनें दिखाकर सरकार की पोल खोलेंगे.
ADVERTISEMENT

UP News
Akhilesh Yadav: देशभर में इन दिनों LPG यानी रसोई गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. जगह-जगह पर गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइन नजर आ रही है. हालांकि बीजेपी ये दावा कर रही है कि इस तरह की झूठी खबरों को फैलाकर आम जनता के बीच पैनिक क्रिएट किया जा रहा है. बीजेपी के इन दावों से इतर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. हाल ही में उन्होंने LPG को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि सरकार और उनसे जुड़े लोग कालाबाजारी कर रहे हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को LPG के लिए लाइन में लगे लोगों की भीड़ दिखाने की जिम्मेदारी सौंप दी है.