लेटेस्ट न्यूज़

Aparna Yadav Crying: प्रतीक यादव की तेरहवीं में रोने लगीं अपर्णा यादव! Video देख हो जाएंगे इमोशनल

ADVERTISEMENT

Aparna Yadav Crying: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की तेरहवीं कानपुर में संपन्न हुई. भावुक पत्नी अपर्णा यादव को ढांढस बंधाने पहुंचे बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी और सांसद डिंपल यादव.

social share
google news

समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की तेरहवीं का कार्यक्रम कानपुर में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. इस अत्यंत दुखद घड़ी में दिवंगत प्रतीक यादव की पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव अपने गहरे दुख को छुपाते हुए श्रद्धांजलि मंच पर शामिल हुईं. उन्होंने अपने पति की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान प्रतीक यादव के ससुर (अपर्णा यादव के पिता) भी पूरी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे.