Saharanpur farmers protest outside SSP office over Pappu Kashyap death case: “सहारनपुर में SSP दफ्तर के बाहर किसानों का धरना: पुलाव बनाकर किया प्रदर्शन, पप्पू कश्यप को इंसाफ की मांग”
Saharanpur News: सहारनपुर में पप्पू कश्यप की मौत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने SSP कार्यालय के बाहर धरना दिया और पुलाव बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. किसानों ने नागल-देवबंद पुलिस पर लापरवाही और समझौते के दबाव के आरोप लगाए, कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Farmer Protest
Saharanpur Farmers Protest: सहारनपुर में युवक पप्पू कश्यप की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया. धरने के दौरान किसानों ने वहीं डेरा डाल लिया और मौके पर पुलाव बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान और कश्यप समाज के लोग धरने में शामिल रहे.