Kanpur Road Rage Double Murder: कानपुर में बाइक की टक्कर के बाद खूनी खेल! पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, हेलमेट और चाकू से किया हमला
ADVERTISEMENT
Kanpur Double Murder: कानपुर के नौबस्ता में रविवार रात रोड रेज की खौफनाक वारदात. बाइक टच होने पर 3 दबंगों ने हेलमेट और चाकू से किया हमला, पिता और बेटे की मौत, 1 आरोपी गिरफ्तार.
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नौबस्ता इलाके में रविवार रात कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मार्बल की दुकान में काम करने वाले शिवनारायण द्विवेदी अपने 2 बेटों शिवम और सत्यम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. रास्ते में एक अन्य बाइक से उनकी मामूली टक्कर हो गई. इस बात से गुस्साए 3 दबंग युवकों ने गाली-गलौज करते हुए तीनों पर हेलमेट और धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया.
