लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Anganwadi Center Encroachment: नौनिहालों के हक पर ‘डकैती’! रायबरेली में आंगनबाड़ी केंद्र बना ‘निजी आशियाना’, वीडियो वायरल

Raebareli News: रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए बने सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में भवन का इस्तेमाल भूसा और घरेलू सामान रखने के लिए होता दिखा, जिससे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli Viral Video: सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को उजागर करने वाला एक चौंकाने वाला मामला डलमऊ तहसील क्षेत्र से सामने आया है। यहां बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए बनाए गए सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र पर कथित रूप से एक ग्रामीण ने वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है.