Sitapur News: 25 साल से बंद प्लाईवुड फैक्ट्री पर सरकार का कब्जा, अब यहां बनेगा मेडिकल कॉलेज?
Sitapur plywood factory News: सीतापुर में 25 वर्षों से बंद पड़ी ऐतिहासिक प्लाईवुड फैक्ट्री पर जिला प्रशासन ने कब्जा ले लिया है. अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों और वैध दावेदार सामने न आने के बाद प्रशासन अब इस जमीन को सरकारी परियोजनाओं में उपयोग करने की तैयारी कर रहा है, जहां मेडिकल कॉलेज बनने की संभावना जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT

Sitapur iilegal Plotting
Sitapur plywood factory News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में करीब 25 वर्षों से बंद पड़ी ऐतिहासिक प्लाईवुड फैक्ट्री को जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है. फैक्ट्री की जमीन पर लंबे समय से अवैध प्लॉटिंग और निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई.