लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: गरीबों के राशन में गड़बड़ी पड़ी भारी, ऊंचाहार में मंत्री ने अफसरों की लगाई क्लास

Raebareli ration news: रायबरेली के ऊंचाहार में खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने राशन वितरण में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाया. समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों के हक में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और शिकायतों का त्वरित निस्तारण अनिवार्य है.

ADVERTISEMENT

Raebareli ration news
Raebareli ration news
social share
google news

Raebareli ration news: सरकारी राशन के वितरण में लापरवाही और जनता को चक्कर लगवाने वाले अफसरों की अब खैर नहीं! खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने साफ चेताया है कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाले और शिकायतों को दबाकर बैठने वाले अधिकारियों पर सीधे गाज गिरेगी. रविवार को एनटीपीसी ऊंचाहार के गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों की क्लास लेते हुए माननीय मंत्री जी के तेवर बेहद तल्ख नजर आए. उन्होंने दोटूक कहा, "जनता की शिकायतों का तुरंत निपटारा होना चाहिए, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें."