झांसी में शादी की जिद करने पर रक्षपाल बघेल ने अपनी प्रेमिका रजनी को मौत के घाट उतारा, 8 महीने के प्रेम संबंध में ऐसे दी खौफनाक मौत
Rajni Murder Case: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ टोड़ीफतेहपुर इलाके में हुए एक महिला हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Jhansi Murder Case
Jhansi Murder Case: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ टोड़ीफतेहपुर इलाके में हुए एक महिला हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. प्रेम प्रसंग, शादी की जिद और फिर गुस्से में किए गए इस खूनी हमले ने पूरे इलाके के लोगों को चौंका दिया है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जानकारी देते हुए मऊरानीपुर के सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सबूतों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है, जिसने अपना गुनाह पूरी तरह मान लिया है.