लेटेस्ट न्यूज़

गुरुग्राम में कैब में बैठी थी महिला इंजीनियर, चलती गाड़ी में ही ड्राइवर ने गुप्तांग दिखाकर... कौन है पकड़ा गया विजय कुमार?

गुरुग्राम में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से चलती कैब में अश्लील हरकत. पीड़िता ने बनाया लाइव वीडियो, पुलिस ने यूपी के प्रयागराज निवासी आरोपी ड्राइवर विजय को किया गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

Gurugram Cab Horror News
Gurugram Cab Horror News
social share
google news

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कैब में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है. गुरुवार सुबह एक नामी लॉजिस्टिक कंपनी में कार्यरत महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ चलती कैब में ड्राइवर ने अश्लील हरकत की. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी ड्राइवर की पहचान 23 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है. आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बनिहारी गांव का रहने वाला है.