लेटेस्ट न्यूज़

Petrol-Diesel Price Hike: यूपी के इन शहरों में 103 के पार पहुंचा पेट्रोल, आज ही बदल गए डीजल के दाम, तुरंत चेक करें लिस्ट!

Petrol-Diesel Price Hike in UP: उत्तर प्रदेश में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और बड़ी मार पड़ी है. राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

ADVERTISEMENT

up fuel price hike petrol diesel rates increased
Petrol-Diesel Price
social share
google news

UP Petrol-Diesel Price: उत्तर प्रदेश में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और बड़ी मार पड़ी है. राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले महज दस दिनों के भीतर ईंधन के दामों में यह चौथी बार इजाफा किया गया है. नए बदलावों के बाद पेट्रोल की कीमतों में औसतन 2.61 रुपये और डीजल के दामों में 2.71 रुपये तक की तेजी देखने को मिली है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी लखनऊ, नोएडा, आगरा और वाराणसी समेत यूपी के तमाम बड़े शहरों में वाहन ईंधन के दाम आसमान छूने लगे हैं, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है.