वाराणसी में मां ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए बेटी को बेचा, फिर रवि वर्मा और लहरू यादव ने 4 महीने तक की दरिंदगी
Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी मां ने चंद रुपयों और साड़ियों के लालच में अपनी ही 12 साल की मासूम बेटी का सौदा कर दिया.
ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Mother Daughter Viral News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी मां ने चंद रुपयों और साड़ियों के लालच में अपनी ही 12 साल की मासूम बेटी का सौदा कर दिया. महज 10 साड़ी और 16 हजार रुपये नकद लेकर मां ने अपनी बेटी को एक अधेड़ उम्र के शख्स के हाथों बेच दिया. इसके बाद मासूम बच्ची जिस नरक और दरिंदगी से गुजरी, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस घिनौनी वारदात में बच्ची को खरीदने वाले शख्स और बाद में सहारा देने वाले एक ऑटो चालक, दोनों ने लगातार 4 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया. सारनाथ थाने की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्ची को मुक्त करा लिया है और उसकी मां समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
