लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में नमो घाट पर सिक्योरिटी गार्ड्स की खुली गुंडागर्दी! लाठी-डंडों से 4 युवकों को बेरहमी से पीटा, 1 की हुई मौत

ADVERTISEMENT

Varanasi News: वाराणसी के नमो घाट पर सिक्योरिटी गार्ड्स और युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सोनभद्र के एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. एंट्री को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दर्जनों गार्ड्स ने लाठी-डंडों और हॉकी से हमला कर दिया.

social share
google news

Varanasi News: काशी के प्रसिद्ध और आध्यात्मिक माहौल के लिए जाने जाने वाले नमो घाट पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे वाराणसी को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के पडली गांव का रहने वाला राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल अपने चार दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आया था. सभी युवक तड़के करीब 3 बजे नमो घाट पहुंचे थे, लेकिन यहीं से विवाद की शुरुआत हो गई.