लेटेस्ट न्यूज़

UP लेखपाल भर्ती परीक्षा पर बड़ा बवाल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पेपर लीक और धांधली के दावों से मचाई सनसनी

ADVERTISEMENT

UP Lekhpal Bharti Controversy: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मोबाइल इस्तेमाल के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. कुछ लोगों ने परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी और अनियमितताओं के दावे किए, जिनमें देरी से परीक्षा छोड़ने और मोबाइल फोन उपयोग जैसे आरोप शामिल हैं.

social share
Google CTA

UP Lekhpal Bharti Controversy: उत्तर प्रदेश में हाल ही में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार विवाद देखने को मिल रहा है. परीक्षा समाप्त होने के बाद कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें अलग-अलग केंद्रों पर अनियमितताओं के दावे किए जा रहे हैं. इन दावों के चलते न सिर्फ अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति बनी, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी मामला गरमा गया.